देश

PM मोदी ने बताया पाकिस्तान में कहां-कहां रही हैं ग्लोबल टेररिज्म की यूनिवर्सिटीज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात 8 बजे देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने Operation Sindoor के दौरान भारतीय सैन्य बलों के अद्भुद शौर्य और साहस की तारीफ की। उन्होंने बताया कि कैसे भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान में कहां पर टेररिज्म की यूनिवर्सिटीज रही हैं।

Image

पीएम मोदी बोले बहावलपुर और मुरीदके में आतंक की यूनिवर्सिटीज चलती रही हैं

Photo : Times Now Digital

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ Operation Sindoor शुरू होने के बाद आज यानी सोमवार 12 मई को पहली बार देश को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय सेनाओं की जमकर तारीफ की और बताया कि किस तरह से सेनाओं ने अपने पराक्रम से आतंकियों और उनके आकाओं के हौसले पस्त कर दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी बताया कि पाकिस्तान में ग्लोबल टेररिज्म की यूनिवर्सिटी कहां-कहां मौजूद थी।

आतंकियों की इमारतें ही नहीं, उनका हौसला भी थर्रा गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इस संबोधन के दौरान बताया कि पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों पर हमला बोला तो वहां कैसा माहौल था। पीएम मोदी ने कहा, जब पाकिस्तान में आतंक के अड्डों पर भारत की मिसाइलों ने हमला बोला, भारत के ड्रोन्स ने हमला बोला, तो आतंकी संगठनों की इमारतें ही नहीं, बल्कि उनका हौसला भी थर्रा गया।

पाकिस्तान में आतंक की यूनीवर्सिटीज

पीएम मोदी ने कहा, बहावलपुर और मुरीदके जैसे आतंकी ठिकाने, एक प्रकार से ग्लोबल टैररिज्म की यूनिवर्सटीज रही हैं। दुनिया में कहीं पर भी जो बड़े आतंकी हमले हुए हैं, चाहे 9/11 हो, चाहे लंदन ट्यूब बॉम्बिंग्स हो, या फिर भारत में दशकों में जो बड़े-बड़े आतंकी हमले हुए हैं, उनके तार कहीं ना कहीं आतंक के इन्हीं ठिकानों से जुड़ते रहे हैं।

आतंक के आकाओं को एक झटके में खत्म किया

पीएम मोदी ने आगे कहा, आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, इसलिए भारत ने आतंक के ये हेडक्वार्ट्स उजाड़ दिए। भारत के इन हमलों में 100 से अधिक खूंखार आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा गया है। आतंक के बहुत सारे आका, बीते ढाई-तीन दशकों से खुलेआम पाकिस्तान में घूम रहे थे, जो भारत के खिलाफ साजिशें करते थे, उन्हें भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article