राजधानी दिल्ली में चल रहे गहमागहमी के बीच दिल्ली पुलिस ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए जंतर-मंतर (Jantar Mantar) को प्रदर्शन और धरने के लिए आधिकारिक रूप से निर्धारित स्थल (Designated Protest Site) की सूची से हटा दिया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार द्वारा 11 अक्टूबर 2026 को जारी नए स्टैंडिंग ऑर्डर के अनुसार, अब जंतर-मंतर पर किसी भी तरह के प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी।
जंतर-मंतर पर अब धरना करने पर लगा बैन (फाइल फोटो- PTI)
ये भी पढ़ें- मोदी सरकार के 200 अधिकारी हमारे टच में है- राहुल गांधी का बड़ा खुलासा, ज्ञानेश कुमार पर बरसे
दिल्ली में प्रदर्शन के लिए तीन स्थान तय
जंतर-मंतर के स्थान पर पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शनों के लिए तीन नए वैकल्पिक स्थान तय किए हैं:
- रामलीला मैदान (Ramlila Maidan)
- बुराड़ी ग्राउंड (Burari Ground)
- पूर्वी दिल्ली स्थित सीबीडी ग्राउंड (CBD Ground, East Delhi)
समीक्षा करने के लिए समिति हुई थी गठित
आदेश के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मौजूदा निर्धारित स्थल के विकल्प के तौर पर विरोध प्रदर्शन और धरने आयोजित करने के लिए उपयुक्त स्थानों की समीक्षा करने के वास्ते एक समिति गठित की थी। आदेश में कहा गया है कि समिति की सिफारिशों के आधार पर जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल के रूप में गैर अधिसूचित किया गया है। इसके अलावा रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी मैदान को प्रदर्शन आयोजित करने के लिए तीन नए स्थानों के तौर पर तय किया गया है।
अलग से जारी होगी SOP
पुलिस के अनुसार, इन तीनों स्थानों पर विरोध प्रदर्शन और धरने आयोजित करने के लिए विस्तृत एवं संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) अलग से जारी की जाएगी। यह आदेश 28 अप्रैल 2022 को जारी पिछले स्थायी आदेश में आंशिक संशोधन के तौर पर जारी किया गया है।
