सऊदी अरब में मिसाइल हमले में किसी भी भारतीय नागरिक की नहीं गई जान, भारतीय दूतावास ने कहा

दूतावास ने बताया कि वह इस मामले में संबंधित सऊदी प्रशासन के संपर्क में है। परामर्शदाता (सामुदायिक कल्याण) वाई साबिर ने रविवार रात अल खर्ज का दौरा किया और घटना में घायल हुए भारतीय नागरिक से मुलाकात की।

Saudi Arab Missile Attack: सऊदी अरब में एक आवासीय परिसर पर हुए मिसाइल हमले में किसी भी भारतीय की मौत नहीं हुई है। रियाद में भारतीय दूतावास ने सोमवार को यह बात कही। दूतावास ने कहा कि रविवार को इस घटना में घायल हुए एक भारतीय नागरिक का सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, राहत की बात है कि कल शाम अल खर्ज में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में किसी भी भारतीय की जान नहीं गई।

Iran war

सऊदी अरब पर ईरान का हमला

सऊदी प्रशासन के संपर्क में दूतावास

दूतावास ने बताया कि वह इस मामले में संबंधित सऊदी प्रशासन के संपर्क में है। परामर्शदाता (सामुदायिक कल्याण) वाई साबिर ने रविवार रात अल खर्ज का दौरा किया और घटना में घायल हुए भारतीय नागरिक से मुलाकात की। दूतावास ने बताया, उनका (घायल व्यक्ति का) अल खर्ज के एक सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। रविवार को सऊदी सिविल डिफेंस ने बताया था कि अल खर्ज में रखरखाव और सफाई से संबंधित एक कंपनी के आवासीय परिसर पर मिसाइल गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक भारतीय नागरिक था। उसने कहा था कि इस घटना में एक बांग्लादेशी नागरिक की भी मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। हालांकि, सऊदी प्रशासन ने मृतकों की पहचान जारी नहीं की थी।

End of Feed