Vande Mataram : महाराष्ट्र की शिंदे सरकार (Shinde Govt) के एक फैसले से सियासी बवंडर उठ खड़ा हुआ है। शिंदे सरकार ने एक आदेश जारी किया हैजिसमें कहा गया है कि सरकारी कर्मचारी अब फोन पर हेलो नहीं बल्कि वंदे मातरम कहेंगे। महाराष्ट्र सरकार (Mahrashtra) के इस फैसले के विरोध में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी (Abu Azmi) और ओवैसी की पार्टी के वारिस पठान उठ खड़े हुए हैं।अबू आजमी ने साफ साफ बोल दिया है कि वंदे मातरम तो किसी सूरत में नहीं बोलेंगे। अल्लाह के सिवा के सामने झुक नहीं सकते।वंदे मातरम के विरुद्ध समुदाय विशेष का ये अभियान पहले भी विवादों में रहा है। सवाल तो यही है कि राष्ट्रवादी नजरिए पर ये ऐतराज कितना जायज है...कहीं माइलेज लेने के लिए मुद्दा तो नहीं बनाया जा रहा है।
'फोन पर हेलो नहीं, वंदे मातरम बोलिए', महाराष्ट्र सरकार के एक आदेश भड़का विपक्ष
- Agency by: Agency
- Updated Oct 2, 2022, 12:47 PM IST
महाराष्ट्र की शिंदे सरकार के एक फैसले से सियासी भूचाल आ गया है। शिंदे सरकार ने 'वंदेमातरम' वाले आदेश पर विपक्ष भड़का हुआ है। विपक्ष ने कहा है कि सरकार अपना फैसला जबरन थोप रही है।
KEY HIGHLIGHTS
- महाराष्ट्र सरकार का आदेश वंदे मातरम वाला देश
- फोन पर हैलो नहीं 'वंदे मातरम' कहिए
- महाराष्ट्र में सरकारी फरमान मचा घमासान, वंदे मातरम से बैर क्यों?
End of Feed
