कानून का डर नहीं या बना फैशन, शराब के लिए इंडिगो की फ्लाइट में हंगामा, क्रू मेंबर से बदसलूकी

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Mar 23, 2023, 12:45 PM IST

Indigo flight case: एयर इंडिया पेशाब कांड, एयर इंडिया स्मोकिंग कांड के बाद इंडिगो की फ्लाइट में दो यात्री शराब के मुद्दे पर सहयात्रियों से उलझ गए। जब क्रू मेंबर्स ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो वो उनसे भी उलझ पड़े।

Indigo flight case: आमतौर पर हवाई यात्रा भद्र लोगों की यात्रा मानी जाती है, लेकिन हाल के दिनों में दो घटनाओं के बाद अब यह मिथक है। आपको याद होगा कि न्यूयॉर्क से दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में शंकर मिश्रा(Air India Pee case) पर आरोप लगा कि उसने शराब के नशे में महिला सहयात्री पर पेशाब कर दिया। उस घटना के बाद लंदन-मुंबई एयर इंडिया फ्लाइट में एक यात्री पर स्मोकिंग(Air India smoking case) और दरवाजा खोलने का मामला सामने आया। इस संबंध में एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वो क्रू मेंबर से बदतमीजी करता नजर आ रहा है। अब एक और खबर सामने आई है जिसमें इंडिगो(Indigo flight case) की फ्लाइट में (दुबई-मुंबई उड़ान) दो यात्री शराब पी रहे थे। जब सहयात्रियों ने ऐतराज जताया तो हंगामा करने लगे। बोतलों से हमला भी किए और जब क्रू मेंबर्स बचाव के लिए आईं तो उनके साथ भी बदसलूकी की। इस मामले में दोनों यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है हालांकि अब वो जमानत पर बाहर हैं।

indigo flight inside view

इंडिगो की फ्लाइट में हंगामा

दुबई-मुंबई फ्लाइट में हंगामा

इंडिगो ने जारी बयान में कहा है कि दुबई से मुंबई की फ्लाइट संख्या 6E 1088 में दो यात्री शराब के नशे में पाए गए। बार बार मना करने के बावजूद वो शराब पीते रहे। जब उनसे ऐसा नहीं करने की गुजारिश की गई तो वे क्रू मेंबर्स और सहयात्रियों के साथ झगड़ने लगे। प्रोटोकॉल के तहत मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद सीआईएसएफ को बताया गया। अभद्र व्यवहार के लिए स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक एक यात्रा पालघर के नालासोपारा का और दूसरा नागपुर का रहने वाला है। वे दोनों दुबई से वापसी कर रहे थे।

End of Feed