'अब कोई गुट नहीं बचा, सिर्फ एक ही शिवसेना...', अमित शाह ने उद्धव ठाकरे पर किया परोक्ष हमला; तो शिंदे बजाने लगे ताली

Shiv Sena UBT Split: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का समर्थन करते हुए कहा कि पहले शिंदे जी के पीछे शिवसेना (शिंदे) गुट कहना पड़ता था, लेकिन अब कोई गुट बचा नहीं है।

Shiv Sena UBT Split: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे का समर्थन करते हुए कहा कि पहले शिंदे जी के पीछे शिवसेना (शिंदे) गुट कहना पड़ता था, लेकिन अब कोई गुट बचा नहीं है। एक ही शिवसेना हो गई है। दरअसल, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसदों ने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका देते हुए बागी तेवर अख्तियार किया है। इन सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर अलग गुट की मान्यता देने की मांग की।

Amit Shah in Kolhapur

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो साभार: @AmitShah)

शाह का उद्धव पर परोक्ष हमला

अमित शाह ने कोल्हापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर परोक्ष हमला किया। उन्होंने कहा कि शिंदे जी के पीछे शिवसेना (शिंदे) गुट कहना पड़ता था, लेकिन अब कोई गुट नहीं बचा। एक ही शिवसेना हो गई है। जैसे ही अमित शाह ने यह टिप्पणी की, कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित तमाम लोगों ने जमकर तालियां बजाई।

End of Feed