पराग देसाई की बॉडी पर नहीं मिले कुत्ते के काटने के निशान, शेल्बी हॉस्पिटल ने किया बड़ा खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 24, 2023, 02:08 PM IST

Parag Desai: शेल्बी हॉस्पिटल ने कुत्तों के काटने से देसाई की मौत की खबर का किया खंडन किया। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि कुत्तों द्वारा पीछा किए जाने के बाद पराग देसाई फिसलकर गिर गए थे। उनकी बॉडी पर डॉग बाइट के निशान नहीं मिले हैं।

Parag Desai: वाघ बकरी ग्रुप के मालिक पराग देसाई की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शेल्बी हॉस्पिटल की ओर से जारी किए गए प्रेस नोट में बताया गया है कि पराग देसाई के शरीर पर डॉग बाइड के कोई निशान नहीं मिले हैं। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि देसाई को को इमरजेंसी डिपार्टमेंट में 6:00 बजे के आसपास लाया गया था। बता दें, देसाई के निधन मामले में उनके परिवार की ओर से अब तक कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Parag Desai

पराग देसाई

शेल्बी हॉस्पिटल ने कुत्तों के काटने से देसाई की मौत की खबर का किया खंडन किया। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि कुत्तों द्वारा पीछा किए जाने के बाद पराग देसाई फिसलकर गिर गए थे। अस्पताल में दाखिल होने के बाद उनका सीटी स्कैन किया गया। इसके बाद पराग देसाई को उनके परिवार की अनुमति से आईसीयू में भर्ती किया गया और 72 घंटे ऑब्जर्वेशन में भी रखा गया था।

End of Feed