गुरुवार को राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्ष के बड़े नेताओं ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब NEET पेपर लीक मामले पर बहस की मांग को लेकर सदन की कार्यवाही में बार-बार रुकावट आ रही थी। विपक्ष का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब NEET पेपर लीक को लेकर प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए देशभर में छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।
NEET पेपर लीक पर विपक्ष का सख्त रूख
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को कहा कि सभी विपक्षी दलों ने तय किया है कि वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से पहले किसी भी चर्चा में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा, 'हमने स्पीकर ओम बिरला को इस बारे में बता दिया है।'
'शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बिना कोई चर्चा नहीं'
स्पीकर से बातचीत में विपक्ष के नेताओं ने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बिना कोई चर्चा नहीं हो सकती। सभी विपक्षी दलों ने यह रुख अपनाने का फैसला किया है कि मंत्री के इस्तीफे के बिना कोई चर्चा नहीं होगी। यह बात लोकसभा अध्यक्ष को भी बता दी गई है। DMK और AAP को छोड़कर सभी विपक्षी दल लोकसभा अध्यक्ष के साथ हुई बैठक में शामिल हुए। विपक्षी दलों ने अध्यक्ष से कल्याण बनर्जी का निलंबन रद्द करने की मांग भी की।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: छात्रों पर संसद में तकरार, रिजिजू बोले- हम आज ही चर्चा चाहते हैं, विपक्ष थोप रहा शर्तें, हंगामे के चलते लोकसभा 2 बजे तक स्थगित
