'जब जवाब दे रहा था तो हमसे माइक ले लिया', राहुल बोले-शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे के बाद ही संसद में होगी चर्चा

संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल ने कहा कि छात्रों की तीन मांगें हैं-शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, पुलिसकर्मियों पर एक्शन और पीएम की माफी मांगना। ये सभी मांगें पूरी होनी चाहिए। इनमें सबसे प्रमुख है धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

Rahul Gandhi: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विपक्ष की हंगामे की वजह से शुक्रवार को लोकसभा में कोई कामकाज नहीं हो पाया। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू की चर्चा शुरू करने की अपील विपक्ष ने ठुकरा दी। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया 'जब वह बोलने के लिए खड़े हुए तो उन्हें बोलने नहीं दिया और उनसे माइक ले लिया। संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल ने कहा कि छात्रों की तीन मांगें हैं-शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, पुलिसकर्मियों पर एक्शन और पीएम की माफी मांगना। ये सभी मांगें पूरी होनी चाहिए। इनमें सबसे प्रमुख है धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा। प्रधान के इस्तीफे के बाद ही विपक्ष चर्चा के लिए तैयार होगा।

Rahul Gandhi

संसद परिसर में राहुल गांधी।

शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सांसदों ने प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए भारी हंगामा किया। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित हुई। 12 बजे के बाद सदन जब दोबारा बैठा तो विपक्ष ने फिर हंगामा किया। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित कर दी गई है।

End of Feed