'पूर्ण एकाधिकार का जमाना बीत गया, ताकत अब देशों में बिखर गई है', रायसीना डॉयलॉग में विदेशमंत्री जयशंकर बोले

रायसीना डॉयलॉग 2026 को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने बीते सात दशकों में दुनिया में उभरकर सामने आए नए वैश्विक प्रशासन पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, 'जब हम इन 70 वर्षों को देखते हैं तो हम एक सोच पाते हैं जो 1945 अथवा 1989 की स्थिति को हमेशा के लिए बनाकर रखने पर जोर देती थी, यह एक अवास्तविक सोच थी।'

S Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि '20वीं सदी के मध्य से दुनिया में एक तय वैश्विक व्यवस्था बनाए रखने की उम्मीद अवास्तविक थी क्योंकि अब तक ताकत अलग-अलग क्षेत्रों में बिखर गई है।' गुरुवार को रायसीना डॉयलॉग 2026 को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने बीते सात दशकों में दुनिया में उभरकर सामने आए नए वैश्विक प्रशासन पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, 'जब हम इन 70 वर्षों को देखते हैं तो हम एक सोच पाते हैं जो 1945 अथवा 1989 की स्थिति को हमेशा के लिए बनाकर रखने पर जोर देती थी, यह एक अवास्तविक सोच थी।'

S jaishankar

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर।

विदेश मंत्री ने पूछा-पुरानी व्यवस्था आगे चल क्यों नहीं पाई

उन्होंने कहा, 'इन 70 वर्षों के बारे में हम जिक्र करते हैं, हमने क्या किया? यह व्यवस्था आगे चल क्यों नहीं पाई। 70 वर्ष भारत के इतिहास का महज 1 प्रतिशत है तो भारतीय इतिहास का 1 प्रतिशत क्यों कायम रह गया? जिंदगी ऐसे ही आगे बढ़ती है।' विदेश मंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक ढांचे पर केंद्रित रहने वाला अंतरराष्ट्रीय समुदाय वैश्विक बदलाव लाने वाले कारकों को पहचानने में असफल हो गया।

End of Feed