वायु प्रदूषण की वजह से कितने लोगों की हुई मौत? सरकार ने संसद में दिया यह जवाब

Budget Session: सरकार ने राज्यसभा में गुरुवार को बताया कि वायु प्रदूषण के कारण मौतें होने की बात को स्थापित करने वाला कोई निश्चित आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए NCAP से सकारात्मक परिणाम मिले हैं।

Budget Session: सरकार ने राज्यसभा में गुरुवार को बताया कि वायु प्रदूषण के कारण मौतें होने की बात को स्थापित करने वाला कोई निश्चित आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में उच्च सदन को यह जानकारी दी।

Air Pollution

वायु प्रदूषण

कीर्ति वर्धन सिंह ने यह भी कहा कि मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) से सकारात्मक परिणाम मिले हैं। कांग्रेस सदस्य प्रमोद तिवारी ने मंत्रालय से श्वसन संबंधी ‘क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज’ (COPD) से प्रतिवर्ष होने वाली मौतों के बारे में प्रश्न पूछा था और यह जानना चाहा था कि क्या वायु प्रदूषण एक स्वास्थ्य संकट बन गया है?

End of Feed