न अखिलेश, न शिवपाल कांग्रेस संग सीट शेयरिंग पर ये चार नेता करेंगे बात, जान लें सपा ने किनको दी बड़ी जिम्मेदारी

UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर होने वाली चर्चा का मंच तैयार हो गया है।

UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर होने वाली चर्चा का मंच तैयार हो गया है। दोनों दलों के नेताओं के बीच चुनावी रणनीति पर 23 और 24 नवंबर को दिल्ली में दो दिवसीय बैठक होगी। हालांकि, इस बैठक में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल शामिल नहीं होंगे।

Akhilesh Yadav Shivpal Yadav

सपा प्रमुख अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल यादव सहित अन्य सदस्यगण (फाइल फोटो साभार: ANI)

इस बैठक में सपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने के संभावना है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सपा का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेगा। इस बैठक में अखिलेश यादव, शिवपाल यादव या धर्मेंद्र यादव शामिल नहीं होंगे, बल्कि सपा ने सीट शेयरिंग पर चर्चा की जिम्मेदारी रामगोपाल यादव को सौंपी है।

End of Feed