'सब कुछ धीरे-धीरे जान जाइएगा', बिहार को नहीं मिला विशेष राज्य का दर्जा तो क्या बोले नीतीश कुमार

Bihar News: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से केंद्र के इंकार पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भेदभरी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने ये कहा है कि सब कुछ धीरे-धीरे जान जाइएगा। विपक्षी नेताओं ने ये दावा किया है कि बिहार को धोखा दिया गया है। आपको बताते हैं कि सीएम नीतीश ने क्या कुछ कहा?

Nitish Kumar on special state status to Bihar: बिहार को विशेष राज्य का दर्ज नहीं मिलेगा, इस बात को केंद्र की मोदी सरकार ने साफ कर दिया है। जहां एक ओर विपक्षी दलों के नेताओं ने बिहार के साथ धोखा किए जाने का दावा किया है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने से केंद्र के इनकार पर सोमवार को भेदभरी प्रतिक्रिया दी।

Nitish Kumar On special state status to Bihar

नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार

नीतीश ने बोला- सब कुछ धीरे-धीरे जान जाइएगा

केंद्र में सत्तारूढ़ राजग की प्रमुख सहयोगी जद(यू) के शीर्ष नेता नीतीश से एक दिन पहले संसद में केंद्र सरकार द्वारा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के संबंध में दिए बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने मंगलवार को कहा, ‘‘सब कुछ धीरे-धीरे जान जाइएगा।’’ बिहार विधानसभा परिसर में मीडियाकर्मियों के इस संबंध में पूछे गए सवालों के जवाब में केवल इतना कहकर नीतीश अपनी मुस्कान बिखेरते और मीडियाकर्मियों की भीड़ की ओर हाथ हिलाते हुए सदन भवन में प्रवेश कर गए ।

End of Feed