इजाजत नहीं मिलने से नीतीश की वाराणसी रैली रद्द, जेडीयू बोली- यूपी में चल रही योगी आदित्यनाथ की तानाशाही

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 15, 2023, 06:30 AM IST

Nitish Kumar Rally: उत्तर प्रदेश में पार्टी के मामलों के प्रभारी श्रवण कुमार ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की तानाशाही चल रही है।

Nitish Kumar Rally: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के अंतर्गत आने वाले रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में 24 दिसंबर को प्रस्तावित एक रैली के लिए स्थानीय अधिकारियों ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसे लेकर जनता दल (यू) ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की है। 2024 आम चुनाव के मद्देनजर जेडीयू और नीतीश कुमार ने यूपी में भी बडे़ पैमाने पर प्रचार की योजना बनाई है। वाराणसी में होने वाली रैली इसी का हिस्सा थी।

Nitish Kumar

नीतीश कुमार

जेडीयू का सरकार पर निशाना

जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 24 दिसंबर को वाराणसी के रोहनिया में होने वाली सार्वजनिक सभा रद्द कर दी गई है। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में जगतपुर इंटर कॉलेज के प्रशासन ने स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार के दबाव के कारण हमें इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया। उन्होंने (कॉलेज प्रशासन) पहले कहा था कि हमें अनुमति दी जाएगी, लेकिन गुरुवार को उन्होंने इससे इनकार कर दिया।

End of Feed