'कोई पूर्व CM का बेटा तो कोई पूर्व मंत्री का भाई...', NDA में परिवारवाद का जिक्र कर RJD ने जारी की लिस्ट

Nitish Kumar Oath Ceremony: पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के कई शीर्ष नेता मौजूद रहे। शपथ के बाद आरजेडी ने एनडीए मंत्रिमंडल पर ‘परिवारवाद’ का आरोप लगाते हुए 10 नेताओं की सूची जारी की, जिनके परिवार पहले भी राजनीति में सक्रिय रहे हैं।

Nitish Kumar Oath Ceremony: जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कुमार ने भारत के संविधान की शपथ ली।

nitish cabinet

नीतीश कैबिनेट में मंत्री बने सम्राट चौधरी, श्रेयसी सिंह और दीपक प्रकाश की फाइल फोटो।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में राजग शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी भाग लिया।

End of Feed