Video: दुलार किया, गले लगाया... बेटे निशांत को देखते ही पिता नीतीश कुमार का दिखा अलग अंदाज; हर तरफ हो रही चर्चा

Nitish Kumar Oath Ceremony: शपथ ग्रहण समारोह के बाद बेटे निशांत ने पिता से मुलाकात की और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पिता-पुत्र की इस मुलाकात की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि निशांत, पिता नीतीश के पैर छूने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पापा नीतीश कुमार पैर छूने नहीं देते और उन्हें प्यार से दुलारने लगते हैं।

Nitish Kumar Oath Ceremony: नीतीश कुमार ने आज (गुरुवार) 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के बाद बेटे निशांत (Nitish Kumar Son) ने पिता से मुलाकात की और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पिता-पुत्र की इस मुलाकात की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

nitish kumar news  (2)

पिता नीतीश कुमार से निशांत ने की मुलाकात।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

इस तस्वीर में निशांत अपने पिता के साथ एक दुर्लभ सार्वजनिक उपस्थिति में खड़े दिखाई दे रहे हैं। आमतौर पर राजनीतिक कार्यक्रमों से दूर रहने वाले निशांत ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद अपने पिता का अभिवादन किया और उन्हें एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं दी।

End of Feed