Nitish Kumar : राज्यपाल से मिले नीतीश कुमार, अचानक मुलाकात से बिहार में तेज हुई राजनीतिक चर्चा

Nitish Kumar News: बताया जा रहा है कि नीतीश और राज्यपाल के बीच 40 मिनट मुलाकात चली। नीतीश के साथ राज्य के वित्त मंत्री विजय चौधरी भी थे। राहुल गांधी की न्याय यात्रा के बिहार पहुंचने पर नीतीश इस यात्रा में शामिल होंगे कि नहीं इस पर भी अभी सस्पेंस बना हुआ है।

Nitish Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अचानक राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने पहुंचे। राज्यपाल और नीतीश की मुलाकात ने सियासी हलके में अटकलबाजी का दौर शुरू हो गया है। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब इस तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)में शामिल हो सकते हैं। चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी नीतीश के पाला बदलने की बात कह चुके हैं।

Nitish Kumar

मंगलवार को बिहार के राज्यपाल से मिले सीएम नीतीश कुमार।

राज्यपाल के साथ मुलाकात करीब 40 मिनट चली

बताया जा रहा है कि नीतीश और राज्यपाल के बीच 40 मिनट मुलाकात चली। नीतीश के साथ राज्य के वित्त मंत्री विजय चौधरी भी थे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बिहार पहुंचने पर नीतीश इस यात्रा में शामिल होंगे कि नहीं इस पर भी अभी सस्पेंस बना हुआ है। जद-यू नेता खालिद अनवर ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस की तरफ से अभी न्योता नहीं मिला है। इस बारे में कांग्रेस के किसी नेता की नीतीश से बात भी नहीं हुई है। अनवर ने कहा कि जद-यू की ओर से कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत करने की फिलहाल तैयारी नहीं है। हालांकि, वह इस तरह की यात्राओं का स्वागत करती है।

End of Feed