देश

जदयू में 'मालिक' सिर्फ नीतीश..,JDU की बैठक के बाद बोले 'छोटे सरकार' अनंत सिंह, शराबबंदी कानून पर उठाए सवाल-Video

जदयू विधायक 'छोटे सरकार' अनंत सिंह ने जदयू विधायक दल की बैठक को लेकर कहा नीतीश कुमार ने अपने विधायक को से बात की, कहा विधायक अपने क्षेत्र में काम कीजिए 200 सीट इस बार आए इसको लेकर काम कीजिए।

Image

जदयू विधायक अनंत सिंह

बिहार में नए मुख्यमंत्री के चुने जाने के बाद सोमवार यानी 20 अप्रैल को बिहार में जदयू ने नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अपनी पहली बड़ी विधायक दल की बैठक आयोजित की। यह बैठक पटना के 1 अणे मार्ग पर हुई। जदयू विधायक अनंत सिंह ने विधायक दल की बैठक को लेकर कहा कि नीतीश कुमार ने सभी विधायकों से अपने-अपने क्षेत्र में काम करने को कहा।

जदयू विधायक अनंत सिंह ने जदयू विधायक दल की बैठक को लेकर कहा नीतीश कुमार ने अपने विधायक को से बात की कहा विधायक अपने क्षेत्र में काम कीजिए 200 सीट इस बार आए इसको लेकर काम करें।

'नीतीश कुमार जनता के बीच यात्रा करेंगे'

विधायक दल का नेता जदयू का चुनने का अधिकार नीतीश कुमार को देने पर अनंत सिंह ने कहा मलिक वही है जो वह चुनेंगे गए वही नेता होगा निशांत को लेकर भी इस बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई नीतीश कुमार ने भी अपने भाषण में निशांत को लेकर कोई बातें नहीं कही। अनंत सिंह ने बताया कि नीतीश कुमार ने कहा है कि वे जनता के बीच यात्रा करेंगे और पहले की तुलना में अधिक व्यापक स्तर पर बिहार की जनता के बीच जाएंगे।

बिहार में शराबबंदी कानून पर अनंत सिंह ने फिर से सवाल उठाया

बिहार में शराबबंदी कानून पर अनंत सिंह ने फिर से सवाल उठाया है शराबबंदी कानून पर जो बिहार में असलियत है मैंने वह बताया यह मेरी राय है मैं सरकार नहीं हूं मुझे जो सही लगा मैंने वह बात कही मैं सरकार का मालिक नहीं हूं। अगर मेरी बात कोई नहीं मानेगा तो मैं क्या कर सकता हूं जिनको जो लग रहा है वह वह कर रहा है शराबबंदी कानून पर मैं झूठी बात नहीं करता हूं मुझे जो अच्छा लगता है मैं वह बोलता हूं।

सम्राट चौधरी द्वारा शराबबंदी कानून को लागू रखने की बात कहने पर अनंत सिंह ने कहा मैंने वह बात नहीं सुनी है मगर सरकार जो बोलेगा वही होगा मेरे जैसा बोलने वाले आदमी बहुत है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article