देश

Video:'निशांत कुमार डिप्टी सीएम बनें...बोले 'छोटे सरकार' जेडीयू विधायक अनंत सिंह, कहा-'नीतीश जी के इशारा पर सब काम होगा'

Anant Singh on Bihar New CM: बिहार की राजनीति में हलचल के बीच, बाहुबली विधायक अनंत सिंह का एक बयान सामने आया है जिसमें वे नीतीश कुमार के बेटे निशांत को डिप्टी सीएम बनाने की वकालत कर रहे हैं।

Image

जेडीयू विधायक अनंत सिंह

Anant Singh on Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में 14 अप्रैल को बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला यानी राज्य में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री रहे सम्राट चौधरी को बिहार के नए मुख्यमंत्री (bihar new cm ) के रूप में घोषित कर दिया गया। इस घोषणा के बाद उनके परिवार और समर्थकों में खुशी का माहौल है। वहीं राज्य के प्रमुख राजनेताओं की मिली-जुली प्रतिक्रियायें सामने आ रही है।

जेडीयू विधायक अनंत सिंह जिनका राज्य की राजनीति में अलग ही दबदबा है उन्होंने भी इस राजनीतिक घटनाक्रम पर अपना रिएक्शन दिया है।

अनंत सिंह ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बड़ा बयान दिया।

अनंत सिंह ने कहा कि हम चाहते हैं कि निशांत कुमार डिप्टी सीएम बनें, उन्होंने कहा कि खूब बढ़िया काम होगा जो नीतीश जी आदेश करेंगे सब काम होगा... अनंत सिंह से जब यह पूछा गया कि निशांत डिप्टी सीएम नहीं बनना चाहते हैं तो इसपर अनंत का जवाब था-'निशांत को मनाया जायेगा बच्चा है अभी...'

अनंत ने आगे कहा- 'हम अबरी भर (इस टर्म तक) हैं नीतीश जी नहीं लड़ेंगे तो हम भी नहीं लड़ेंगे, साथ ही कहा कि नीतीश जी के इशारा पर सब काम होगा।' वहीं तेजस्वी के सवाल पर अनंत सिंह बोले- 'कुछ काम बचा है क्या बस मुंह बच गया है बस लालू का बेटा है तो लोग जानता है।'

सम्राट चौधरी चुने गए भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता

बता दें कि बिहार में मंगलवार को सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया। इसके साथ ही स्पष्ट हो गया है कि बिहार में बनने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नयी सरकार में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभालेंगे। पटना स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक के समापन के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि निवर्तमान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन निवर्तमान मंत्री दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय ने किया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article