अटारी-वाघा बॉर्डर पर नितिन गडकरी ने फहराया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, बोले- मैं यहां पहली बार आया, यह मेरे जीवन का स्वर्णिम दिन

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 20, 2023, 10:04 AM IST

पंजाब के अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश का सबसे ऊंचा 418 फीट के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं पहली बार अटारी-वाघा बॉर्डर पर आया हूं। यह मेरे जीवन का स्वर्णिम दिन है।

अमृतसर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब के अमृतसर जिले में अटारी-वाघा बॉर्डर पर देश के सबसे ऊंचे 418 फीट के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का उद्घाटन किया। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे। नितिन गडकरी ने कहा कि यह मेरे जीवन का स्वर्णिम दिन है। मैं पहली बार अटारी-वाघा बॉर्डर पर आया हूं। एनएचएआई ने यहां सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा स्थापित किया है। यह एक ऐसी जगह है जो देशभक्त होने के लिए आपको प्रेरित करती है। मैंने जीवन में बहुत सी चीजें की हैं। सुरंगें, पुल बनाए हैं लेकिन यह सबसे आश्चर्यजनक है। मैं खुश हूं। मैं उन जवानों को धन्यवाद देता हूं जो हमारी सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं।

Highest Tiranga, Nitin Gadkari, Attari Wagah Border

अटारी-बाघा बॉर्डर पर नितिन गडकरी ने पहराया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

पिछले महीने की शुरुआत में, भारतीय सेना की पुंछ ब्रिगेड ने 21 सितंबर को जिले के शहीद नायकों के सम्मान में पुंछ के अजोटे युद्ध स्मारक पर 72 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। भारतीय सेना ने फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया।

End of Feed