'ये सीएम क्या महिला को सुरक्षा देगा...' स्वाति मालीवाल मामले में निर्मला सीतारमण ने केजरीवाल की चुप्पी पर खड़े किए सवाल

Swati Maliwal Case: बीजेपी की वरिष्ठ नेता निर्मला सीतारमण ने स्वाति मालीवाल मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, स्वाति मालीवाल घटना के तीन दिन तक चुक रहीं। अब जाकर उन्होंने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। इसका सीधा मतलब है कि आप राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर ऊपर से दबाव था और यह अब भी बना हुआ है।

Swati Maliwal Case: दिल्ली के सीएम हाउस में स्वाति मालिवाल के साथ हुई कथित मारपीट मामले में भारतीय जनता पार्टी हमलावर है। भाजपा की ओर से सीएम केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की जा रही है और शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा ने केजरीवाल के आवास के सामने प्रदर्शन भी किया। अब देश की वित्त मंत्री व बीजेपी की वरिष्ठ नेता निर्मला सीतारमण ने सीएम अरविंद केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि कार्रवाई करने के बजाय अरविंद केजरीवाल आरोपी बिभव कुमार के साथ बेशर्मी से घूम रहे हैं।

Nirmala Sitharaman

निर्मला सीतारमण

भाजपा मुख्यालय में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सीतारमण ने मांग की कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल इस मसले पर अपनी चुप्पी तोड़ें और सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे। उन्होंने कहा, दिल्ली के सीएम अपनी ही पार्टी की राज्यसभा सांसद को अपने ही घर में पिटवा रहे हैं। इस घटना के बाद पूरी दिल्ली की महिलाएं पूछ रही हैं कि ये सीएम क्या महिलाओं को सुरक्षा देगा। उन्होंने कहा, इस घटना के पूरे जिम्मेदार अरविंद केजरीवाल ही हैं।

End of Feed