नीरव मोदी को जल्द लाया जाएगा भारत? यूरोपीय मानवाधिकार अदालत से झटका, प्रत्यर्पण का रास्ता साफ

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को जल्द भारत लाया जा सकता है। यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय (ECHR) से राहत नहीं मिलने के बाद उसके प्रत्यर्पण का रास्ता लगभग साफ हो गया है। इससे पहले ब्रिटेन की अदालतें भी उसकी याचिकाएं खारिज कर चुकी हैं। अब केवल प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है, जहां वह PNB घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग समेत कई मामलों का सामना करेगा।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के मुख्य आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को जल्द भारत लाया जा सकता है। यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय (European Court of Human Rights-ECHR) से राहत नहीं मिलने के बाद उसके प्रत्यर्पण का रास्ता लगभग साफ हो गया है। अब उसके पास प्रत्यर्पण रोकने के लिए कोई बड़ा कानूनी विकल्प नहीं बचा है और ब्रिटेन में केवल प्रशासनिक औपचारिकताएं शेष हैं।

nirav modi

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को जल्द भारत लाया जा सकता है।

यूरोपीय अदालत से नहीं मिली राहत

सूत्रों के अनुसार, नीरव मोदी ने ब्रिटेन की अदालतों में सभी कानूनी विकल्प खत्म होने के बाद अप्रैल 2026 में यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि, अदालत ने उसकी याचिका खारिज कर दी। इससे पहले मार्च में लंदन स्थित हाई कोर्ट ऑफ जस्टिस (किंग्स बेंच डिवीजन) ने भी उसके प्रत्यर्पण आदेश को दोबारा खोलने की मांग ठुकरा दी थी।

End of Feed