Nipah Virus Alert: लौट आया निपाह वायरस, केरल में दो की मौत, अलर्ट जारी; जानिए इसके बारे में सबकुछ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2023, 10:17 AM IST

Nipah Virus Alert: केरल स्वास्थ्य विभाग ने दो लोगों की 'अप्राकृतिक' मौत के बाद सोमवार को कोझिकोड जिले में निपाह वायरस से संबंधित अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार रात एक बयान में कहा कि राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने एक उच्चस्तरीय बैठक की और स्थिति की समीक्षा की।

Nipah Virus Alert: केरल में निपाह वायरस एक बार फिर से लौट आया है। निपाह वायरस के कारण केरल में दो लोगों की मौत हो गई है, जिसके बाद से लोगों के बीच दहशत फैली हुई है। केरल में निपाह वायरस को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।

nipah virus

केरल में निपाह वायरस का खतरा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दो मौतों के बाद अलर्ट पर सरकार

केरल स्वास्थ्य विभाग ने दो लोगों की 'अप्राकृतिक' मौत के बाद सोमवार को कोझिकोड जिले में निपाह वायरस से संबंधित अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार रात एक बयान में कहा कि राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने एक उच्चस्तरीय बैठक की और स्थिति की समीक्षा की। बयान में कहा गया कि एक निजी अस्पताल से बुखार के बाद दो लोगों 'अप्राकृतिक' मौत की सूचना मिली है और ऐसा संदेह है कि उनकी मौत की वजह निपाह वायरस हो सकता है।

End of Feed