भारत में खुलने जा रही पहली Night Sky Sanctuary, लगेगा जैसे दूसरे ब्रह्मांड में रख दिया हो कदम

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 22, 2023, 05:10 PM IST

नाइट स्काई सैंक्चुअरी एक सुरक्षित क्षेत्र है जहां रात में आसमान साफ ​​रहता है, जहां आप तारों को साफ देख सकते हैं और महसूस कर सकते हैं जैसे कि आपने दूसरे ब्रह्मांड में कदम रखा हो।

Night Sky Sanctuary: भारत में पहला नाइट स्काई सैंक्चुअरी (Night Sky Sanctuary) लद्दाख में स्थापित किया जा रहा है। पीएम मोदी जल्दी ही इसका उद्घाटन करने वाले हैं। यह केंद्र शासित प्रदेश में एस्ट्रो टूरिज्म को बढ़ावा देगा और इससे रोजगार और आय हासिल होगी। दरअसल, दिनोंदिन अंधाधुंग विकास से होने वाला प्रकाश प्रदूषण रात के आकाश में तारों को देखने की हमारी क्षमता को कम कर रहा है। यहां तक कि अब प्रदूषण आसमान के पूरे दृश्य को बाधित करता है। रात के वक्त आकाश हमेशा तारा समूहों, पूरे नक्षत्रों और उल्का पिंडों का एक शानदार नजारा अब पहले जैसा नहीं दिखता है।

Night Star

भारत में पहली नाइट स्काई सैंक्चुअरी खुलेगी

जो लोग रात के समय इस डार्क स्काई पार्क्स ( Dark Sky Parks) में जाएंगे, उन्हें आकाशीय अजूबे देखने को मिलेंगे जिसका उन्होंने कभी सपना देखा था। किसी बड़े शहर या छोटे से शहर में आसमान में कुछ सौ से अधिक सितारों को देखना असंभव नहीं तो मुश्किल ही है। आप सोच सकते हैं कि कुछ सौ तारे आपके लिए बहुत हैं जब तक कि आप मिल्की वे के छल्ले नहीं देख लेते। हम डार्क स्काई पार्क्स के बारे में कई दिलचस्प बातें बता रहे हैं जैसे कि हर किसी को यहां क्यों जाना चाहिए।

End of Feed