NEP-2020 के तहत मेघालय में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर प्रथम कौशल विकास FDP का आयोजन, NIDM की पहल

NIDM ने शिलांग में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर 5-दिवसीय FDP आयोजित किया। NEP-2020 के तहत यह कार्यक्रम MSDMA और MATI के सहयोग से शिक्षकों की क्षमता संवर्धन के लिए शुरू हुआ है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (NIDM), गृह मंत्रालय (भारत सरकार) ने मेघालय में 'आपदा जोखिम न्यूनीकरण' पर पहले कौशल विकास पाठ्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पांच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम (FDP) का आयोजन किया है। 27 से 31 जुलाई, 2026 तक मेघालय प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान (MATI), शिलांग में आयोजित यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के उद्देश्यों के अनुरूप शिक्षकों और शिक्षाविदों की क्षमताओं को विकसित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। यह आयोजन NIDM द्वारा इंडिया यूनिवर्सिटीज एंड इंस्टीट्यूशन्स नेटवर्क ऑन डिजास्टर रिस्क रिडक्शन, मेघालय राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (MSDMA) और MATI शिलांग के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है।

NIDM.

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान ने मेघालय में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर प्रथम कौशल विकास पाठ्यक्रम हेतु संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन किया

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य

उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक कौशल, ज्ञान और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से लैस करना इस FDP का प्राथमिक उद्देश्य है। इसके माध्यम से शिक्षकों के जरिए विद्यार्थियों में जीवनरक्षक कौशल और आपदा तैयारी को लेकर जागरूकता बढ़ाई जाएगी, जिससे एक आपदा-लचीले समाज का निर्माण किया जा सके।

End of Feed