Nidhi Tiwari Death Case: उस रात कमरे में हुआ क्या था... अचानक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने क्यों लगाई फांसी?

Nidhi Tiwari Death Case: मध्य प्रदेश के सिंगरौली की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 30 वर्षीय निधि के सुसाइड की जानकारी उनकी मां को फोन पर देने वाले युवक की पहचान सोनू सिंह के रूप में हुई है। पुलिस निधि और सोनू के बीच हुई आखिरी बातचीत, फोन कॉल और सोशल मीडिया पोस्ट समेत पूरे मामले की जांच कर रही है।

हेलो! मैं सोनू बोल रहा हूं। आंटी, ऊपर जाइए, निधि फांसी लगा रही है।” इतना कहने के बाद फोन स्विच ऑफ हो जाता है। बेटी के बारे में यह सुनते ही मां सीधे घर की ऊपरी मंजिल की ओर दौड़ पड़ती हैं। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिवार वालों ने तुरंत रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का नजारा देखकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। निधि ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

nidhi tiwari (2)

मध्य प्रदेश के सिंगरौली की इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने सुसाइड कर लिया। AI IMAGE

30 साल की उम्र में मौत को गले लगाने वाली यह लड़की कोई और नहीं, बल्कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी थीं। फेसबुक पर लगभग 9 लाख और इंस्टाग्राम पर करीब 7 लाख फॉलोअर्स वाली निधि की संदिग्ध मौत ने सनसनी मचा दी है। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत के बाद मामला कई सवालों में उलझ गया है।

End of Feed