'Terror Funding' पर और कसा शिकंजा, कश्मीर के रजौरी और पुंछ ज‍िलों में NIA की रेड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 05:59 PM IST

Terror Funding Case: टेरर फंड‍िंग की जांच को लेकर रजौरी और पुंछ ज‍िलों में एनआईए की रेड रातभर तलाशी अभ‍ियान चला है, इस कार्रवाई से वहां हड़कंप है।

NIA Raids in Jammu & Kashmir: कश्‍मीर के रजौरी और पुंछ ज‍िलों में बीती रात राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी ने छापेमारी (NIA conducts searches) की है, यह छापेमारी रात में 12 बजे के बाद हुई और बताते हैं कि पूरी रात चली है और सुबह करीब 6 बजे तक इसे अंजाम दिया गया, मीडिया रिपोर्टों की मानें तो टीम अपने साथ अहम दस्तावेज लेकर रवाना हो गई है।

NIA Raids

रजौरी और पुंछ ज‍िलों में एनआईए की रेड रातभर तलाशी अभ‍ियान चला है

एनआईए ने राजौरी से अल हुडा एजुकेशनल ट्रस्ट (Al Huda Educational Trust)को संदिग्ध फंडिंग गतिविधियों से संबंधित मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी, पुंछ, जम्मू, श्रीनगर, बांदीपोरा, शोपियां, पुलवामा और बडगाम जिलों में 18 स्थानों पर तलाशी ली और मोहम्मद अमीर शमशी निवासी राजौरी, जम्मू-कश्मीर को गिरफ्तार किया है।

End of Feed