भारत के दुश्मनों पर कसेगा शिकंजा, दूतावासों पर हमलों में शामिल 43 संदिग्धों की हुई पहचान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2024, 06:45 AM IST

Attacks on Indian Embassies : गत मार्च एवं जुलाई में भारतीय दूतावासों को निशाना बनाया गया। खालिस्तानी अलगाववादियों ने 19 मार्च को लंदन स्थित भारतीय दूतावास पर हमले किए। इसी तरह का हमला 2 जुलाई को सैन फ्रांसिस्को में हुआ। एनआईए इन दोनों हमलों की जांच कर रही है।

Attacks on Indian Embassies : पिछले साल अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में भारतीय दूतावासों पर कई हमले हुए और भारत के इन दूतावासों को नुकसान पहुंचाया गया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अब इन हमलों में शामिल 43 संदिग्धों की पहचान की है। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि एनआईए ने इन सभी संदिग्धों की पहचान क्राउडसर्चिंग अप्रोच का इस्तेमाल करते हुए की। जांच एजेंसी ने हाल के दिनों में हमलों से जुड़े संदिग्धों के पंजाब स्थित ठिकानों पर छापे भी मारे।

khalistani

इन संदिग्धों पर कसेगा शिकंजा। -फाइल पिक्चर

अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में हमले

अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में भारतीय मिशनों पर गत जून में हमले हुए थे। इसके बाद सरकार ने इन हमलों की जांच का जिम्मा एनआईए को सौंपा। सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी ने तब से भारत में करीब 50 जगहों पर छापे मारे और इन हमलों के बारे में 80 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

End of Feed