खालिस्तानी आतंकी पन्नू पर एनआईए का बड़ा एक्शन, अमृतसर-चंडीगढ़ में सपत्तियां जब्त

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Sep 23, 2023, 02:56 PM IST

Gurpatwant Singh Pannu: NIA की टीम चंडीगढ़ ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू घर व अन्य ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान एनआईए ने उसकी अमृतसर और चंडीगढ़ में संपतियों को जब्त कर लिया गया है।

Gurpatwant Singh Pannu: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ भारत सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक, NIA की टीम चंडीगढ़ ने पन्नू के घर व अन्य ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान एनआईए ने उसकी अमृतसर और चंडीगढ़ में संपतियों को जब्त कर लिया गया है। केंद्रीय जांच एजेंसी का तलाशी अभियान अब तक जारी है।

Gurpatwant Singh Pannu properties seized

NIA ने पन्नू के घर के बाहर लगाया जब्ती का नोटिस

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, एनआईए अदालत के आदेश पर चंडीगढ़ में प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के संस्थापक और नामित आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के स्वामित्व वाले घर के बाहर संपत्ति जब्ती का नोटिस चिपकाया गया है। इसके अलावा मारे गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की संपत्तियों को भी एनआईए ने जब्त कर दिया है। एनआईए मोहाली कोर्ट के आदेश पर जालंधर जिले के भारसिंहपुरा गांव में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर के घर के बाहर संपत्ति जब्ती का नोटिस चिपकाया गया है।

End of Feed