गजवा-ए-हिंद का सपना देखने वालों पर NIA का बड़ा प्रहार, पटना-सूरत-बरेली में पड़ा छापा; हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2023, 09:13 PM IST

​बिहार के दरभंगा में पांच स्थानों और पटना में दो स्थानों पर छापा मारा गया। साथ ही उत्तर प्रदेश के बरेली और गुजरात के सूरत भी जांच एजेंसी ने छापे मारे।

गजवा ए हिंद (Ghazwa E Hind) के साजिशकर्ताओं के खिलाफ एनआईए ने कड़ा एक्शन लिया है। बिहार-यूपी समेत तीन राज्यों में छापा मारा गया है। जहां से महत्वपूर्ण सबूत हाथ लगे हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2 जुलाई को पाकिस्तान स्थित संदिग्धों द्वारा चलाए जा रहे "गज़वा-ए-हिंद" नामक कट्टरपंथी समूह के संबंध में तीन राज्यों में कई स्थानों पर छापे मारे।

NIA raid, patna

एनआईए ने पटना में मारा छापा

कहां-कहां मारे छापे

बिहार के दरभंगा में पांच स्थानों और पटना में दो स्थानों पर छापा मारा गया। साथ ही उत्तर प्रदेश के बरेली और गुजरात के सूरत भी जांच एजेंसी ने छापे मारे। यहां से एजेंसी ने डिजिटल डिवाइस, सिम कार्ड और दस्तावेज़ जब्त किए हैं। यह मामला बिहार पुलिस द्वारा पटना के फुलवारीशरीफ के मरगूब अहमद दानिश उर्फ ताहिर की गिरफ्तारी के बाद सामने आया था, जिसने पिछले साल 14 जुलाई को प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की थी। आठ दिन बाद एनआईए ने जांच अपने हाथ में ले ली।

End of Feed