अगला दलाई लामा कहां से होगा? अरुणाचल CM खांडू ने बताई एक-एक बात; चीन को भी दिया जवाब

Dalai Lama Successor: अगला दलाई लामा एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश से होगा, चीन से नहीं। यह बयान अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने दिया। उन्होंने कहा कि सभी नियम तय हैं, सभी प्रक्रियाएं तय हैं। इस बारे में अटकलें लगाने का कोई मतलब नहीं है। यह अनुमान लगाने का कोई तुक नहीं है कि उनका जन्म कहां होगा।

Dalai Lama Successor: अगला दलाई लामा एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश से होगा, चीन से नहीं। यह बयान अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने दिया। उन्होंने कहा कि दलाई लामा के चयन की प्रक्रिया किसी वर्तमान दलाई लामा के निधन के बाद ही शुरू होती है। साथ ही उन्होंने आशा जताई और प्रार्थना की कि 14वें दलाई लामा अगले 40 वर्षों तक जीवित रहें।

Dalai Lama

अध्यात्मिक गुरु दलाई लामा (फोटो साभार: @PemaKhanduBJP)

पेमा खांडू ने क्या कुछ कहा?

खांडू ने मंगलवार को 'पीटीआई वीडियो' को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि जैसा मैंने कहा कि दलाई लामा का स्वास्थ्य बहुत अच्छा है और इस बार अपने 90वें जन्मदिन समारोह में दलाई लामा ने भी कहा कि वह लगभग 130 वर्ष तक जीवित रहेंगे। इसलिए हम सभी ऐसी प्रार्थना करते हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि वह 130 वर्ष तक जीवित रहेंगे।

End of Feed