न्यूजक्लिक मामला: HR प्रमुख अमित चक्रवर्ती ने किया अदालत का रुख, सरकारी गवाह बनने की अपील

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 25, 2023, 02:09 PM IST

NewsClick Case:अमित चक्रवर्ती और न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ को दिल्ली पुलिस ने 1 अक्टूबर को यूएपीए मामले के सिलसिले में ऑनलाइन पोर्टल से जुड़े कई पत्रकारों और कर्मचारियों के घरों पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था।

NewsClick Case: न्यूजक्लिक के मानव संसाधन विभाग के प्रमुख अमित चक्रवर्ती ने दिल्ली की एक अदालत में याचिका दायर कर आतंकवाद विरोधी कानून यूएपीए के तहत दर्ज एक मामले में सरकारी गवाह बनने की अनुमति मांगी है। इस मामले में आरोप यह है कि ऑनलाइन समाचार पोर्टल को चीन समर्थक प्रचार फैलाने के लिए पैसे मिले थे। अणित चक्रवर्ती ने 23 दिसंबर को विशेष न्यायाधीश हरदीप कौर के समक्ष आवेदन दायर कर मामले में माफी की मांग की और दावा किया कि उनके पास महत्वपूर्ण जानकारी है जिसका वह दिल्ली पुलिस को खुलासा करना चाहते हैं, जो मामले की जांच कर रही है।

Court

न्यूजक्लिक मामला

न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ हुए थे गिरफ्तार

जज ने चक्रवर्ती का बयान दर्ज करने के लिए मामले को मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष भेज दिया है। अमित चक्रवर्ती और न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ को दिल्ली पुलिस ने 1 अक्टूबर को यूएपीए मामले के सिलसिले में ऑनलाइन पोर्टल से जुड़े कई पत्रकारों और कर्मचारियों के घरों पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था। इस महीने की शुरुआत में अदालत ने दोनों आरोपियों को 22 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। ईडी ने पहले फंडिंग के स्रोतों की जांच के लिए फर्म के परिसरों पर छापेमारी की थी। स्पेशल सेल ने केंद्रीय एजेंसी द्वारा उपलब्ध कराए गए इनपुट के आधार पर तलाशी जारी रखी।

End of Feed