दिल्ली, हिमाचल सहित देशभर में नए साल का जश्न; खुशी में जमकर झूमे लोग; देखें VIDEO

साल 2025 विदा लेने को है और नए साल के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। देश-दुनिया में लोग परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाने की योजना बना रहे हैं, वहीं कई श्रद्धालु मंदिरों में पूजा के लिए पहुंच रहे हैं। हिल स्टेशनों से लेकर बड़े महानगरों तक, हर जगह नए साल का उल्लास नजर आ रहा है। ऐसे में यहां देखिए जश्न के VIDEOS।

New Year 2026 Celebration: साल 2025 अपनी खट्टी-मीठी यादों के साथ अलविदा कहने वाला है। देश में घड़ी के 12 बजते ही नए साल की शुरुआत हो जाएगी। कई राज्यों में लोगों ने अभी से जश्न मनाना शुरू कर दिया है। 2026 का स्वागत करने के लिए दुनिया भर में तैयारियाँ जोरों पर हैं, और लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर नए साल का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं।

India is ready to welcome the New Year 2026!

भारत नए साल 2026 के स्वागत के लिए तैयार!

नए साल का आगमन कई लोग मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ करने की योजना बना रहे हैं। इसी वजह से वैष्णो देवी, अयोध्या राम मंदिर, काशी विश्वनाथ, उज्जैन महाकाल सहित देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भारी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। वहीं, शिमला, मनाली और देहरादून जैसे हिल स्टेशनों पर भी पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। दूसरी तरफ दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, बेंगलुरु और पुणे जैसे बड़े शहरों में नए साल के जश्न के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं।

End of Feed