Vande Bharat Express: रांची-वाराणसी और पटना-लखनऊ के बीच अयोध्या होकर नई वंदे भारत की शुरूआत, 'पसंदीदा खाने' से लेकर बहुत कुछ खास

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 18, 2024, 01:13 PM IST

New Vande Bharat Express:: पटना-लखनऊ और रांची-वाराणसी रूट पर दो नई वंदे भारत ट्रेनें 18 मार्च यानी सोमवार को ट्रैक पर उतर जाएंगी, दोनों ट्रेनें यात्रियों की जरूरतों को पूरा करेंगी।

Patna Lucknow & Ranchi Varanasi New Vande Bharat Express: पटना लखनऊ के बीच 18 मार्च से नियमित शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की आज यानी 18 मार्च से शुरूआत हो रही है, इस ट्रेन का बिहार के लोगों को बेसब्री से इंतजार था ऐसा इसलिए कि वो आसानी से और कम समय में अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर के दर्शन कर पायेंगे।

Patna Lucknow & Ranchi Varanasi New Vande Bharat Train

पटना-लखनऊ और रांची-वाराणसी रूट पर नई वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू

गौर हो कि वंदे भारत एक्सप्रेस से पटना से अयोध्या के बीच के सफर को 6 घंटे में पूरा कर लेगी और श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर के रामलला का दर्शन कर पायेंगे ध्यान रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 12 मार्च को वर्चुअल माध्यम से किया था।

End of Feed