देश

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने दिया इस्तीफा, तमिलनाडु से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 18, 2024, 01:02 PM IST

Telangana Governor Tamilisai Sundararajan Resigns: माना जा रहा है कि तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन एक बार फिर से चुनावी राजनीति में प्रवेश करेंगी। उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें हैं। सुंदरराजन 2019 में तमिलनाडु बीजेपी की प्रमुख थीं। इसके बाद सितंबर, 2019 में उन्हें तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

Image

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने दिया इस्तीफा

Photo : ANI

Telangana Governor Tamilisai Sundararajan Resigns: तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने पुडुचेरी के उपराज्यपाल के पद को भी छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि तमिलिसाई सुंदरराजन एक बार फिर से चुनावी राजनीति में प्रवेश करेंगी। उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया है।

सुंदरराजन 2019 में तमिलनाडु बीजेपी की प्रमुख थीं। इसके बाद सितंबर, 2019 में उन्हें तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इसके साथ ही किरण बेदी को हटाए जाने के बाद उन्हें पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया था। अब तमिलिसाई सुंदरराजन के तमिलनाडु से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है।

तीसरी लिस्ट में हो सकता है नाम

माना जा रहा है कि तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन बीजेपी के टिकट से तमिलनाडु से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। बीजेपी की तीसरी लिस्ट में उनका नाम हो सकता है। बता दें, बीजेपी ने अभी तक लोकसभा उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी की हैं। पार्टी ने 267 उम्मीदवार उतारे हैं। बीजेपी की तीसरी लिस्ट जल्द ही जारी हो सकती है।

2019 में मिली थी हार

बता दें, तमिलिसाई सुंदरराजन ने 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने, थूथुकुडी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की बहन, डीएमके नेता कनिमोझी करुणानिधि से हार गईं थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article