Ahmedabad Air India plane crash: हादसे को लेकर अब आई एक नई थ्योरी! क्या यही था विमान के कैप्टन का आखिरी मैसेज?

Ahmedabad Air India plane crash Reasons : अहमदाबाद प्लेन हादसे के बारे में फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है। जांच होने के बाद ही सही जानकारी सामने आएगी। लेकिन इस बीच एक नई थ्योरी सामने आई है।

नई दिल्ली: एयर इंडिया का विमान गुरुवार को दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था, जिसमें 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य सवार थे। टेक ऑफ के कुछ मिनट बाद ही प्लेन क्रैश हो गया। अहमदाबाद एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर प्लेन अस्पताल के हॉस्टल से से टकराया और उसमें आग लग गई। अब तक कुल 241 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस हादसे में कुल 265 लोगों की मौत हुई है। अहमदाबाद प्लेन हादसे के बारे में फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है। जांच होने के बाद ही सही जानकारी सामने आएगी।

air india plane crash

विमान हादसे के कारणों पर नई थ्योरी

रनवे पर ही पायलट को पता चला तकनीकी खराबी!

एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर तमाम बातें कही जा रही है लेकिन अभी तक कोई भी पुख्ता वजह सामने नहीं आई है जिसके आधार पर यह कहा जा सके कि विमान हादसा किस वजह से हुआ । सूत्रों और जानकारों के मुताबिक एक और थ्योरी सामने आ रही है। इसके मुताबिक प्लेन जैसे ही रन वे पर आया। पायलट ने इंजन शुरू करने के कुछ सेकेंड्स के बाद ही प्लेन ने जैसे ही रनवे पर रफ़्तार पकड़ी तभी पायलट को तकनीकी खराबी पता चल गई।

End of Feed