New Parliament: शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने नए संसद भवन को बताया- उम्मीदों का नया घर, वीडियो संदेश में कही बड़ी बात

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 28, 2023, 07:24 AM IST

New Parliament Building: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (28 मई) नए संसद भवन का उद्घाटन कर रहे है। राजनीतिक पार्टियों के विरोध समर्थन के बीच बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने संसद की इस नई बिल्डिंग को लोकतंत्र का मंदिर और देश का गौरव बताया। उन्होंने वीडियो संदेश में देशवाशियों से बड़ी बात कही।

New Parliament Building: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (28 मई) नए संसद भवन का उद्घाटन करने जा रहे है। 21 विपक्ष पार्टियों के विरोध के बीच बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने अपने ऑडियो में संसद भवन की विशेषता बताई है और ट्वीट किया है जिसे पीएम मोदी ने भी रीट्वीट किया। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने नए संसद भवन का जोरदार समर्थन किया। शाहरुख ने ट्वीट किया कि उन लोगों के लिए कितना शानदार नया हाउस है जो हमारे संविधान को बनाए रखते हैं। इस महान राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक का प्रतिनिधित्व करते हैं और उसके हर-एक व्यक्ति की विविधता की रक्षा करते हैं। नए भारत के लिए एक नया संसद भवन लेकिन भारत के गौरव के पुराने सपने के साथ। जय हिंद! अक्षय कुमार कहा कि यह बिल्डिंग लोकतंत्र का मंदिर है। ऐसा हिंदुस्तान न सिर्फ कल्चर और हेरिटेज में सबसे आगे रहा है। अब अपनी तरक्की से सारी दुनिया से आगे बढ़ रहा है। जब आप इस नए संसद भवन को देखिएगा तो जरूर याद रखिएगा। हमारा देश कहां था और कहां आगे निकल गया है।

End of Feed