Covid-19: अब नैनो-वैक्सीन लाने की तैयारी, नहीं जमेगा खून का थक्का, चूहों पर हुई स्टडी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 28, 2023, 05:34 PM IST

कोविड-19 के प्रकोप की शुरुआत के बाद से दुनिया भर के वैज्ञानिक प्रभावी टीके विकसित करने के लिए रोग और इसकी महामारी विज्ञान का अध्ययन कर रहे हैं।

शोधकर्ताओं ने कोविड-19 के खिलाफ नैनो-वैक्सीन विकसित करने के लिए शरीर की अपनी प्रतिरक्षा कोशिकाओं का उपयोग किया है। यह जानकारी चूहों पर किए गए एक नए अध्ययन से सामने आई। अध्ययन में कहा गया है कि वर्तमान में उपयोग किए जाने वाले टीकों के विपरीत, जो वितरित करने के लिए सिंथेटिक सामग्री या एडिनोवायरस का उपयोग करते हैं, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली के शोधकर्ताओं ने अगली पीढ़ी के टीके की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया है।

Covid-19 vaccine

Covid-19: अब नैनो-वैक्सीन लाने की तैयारी

खून के थक्के जमने की संभावना को कम करेगा

अध्ययन के अनुसार, शोधकर्ताओं द्वारा विकसित यह प्राकृतिक रूप से मिले नैनो-वैक्सीन (टीका) अभी स्वीकृत टीकों की तुलना में लाभकारी हो सकता है। अध्ययन में कहा गया है कि यह रक्त के थक्के जमने की संभावना को कम करेगा, जो टीके ले चुके व्यक्तियों में देखा गया था। यह अध्ययन ‘एसीएस बायोमटेरियल्स साइंस एंड इंजीनियरिंग’ जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

End of Feed