जस्टिस यशवंत वर्मा केस में अब नया एंगल, फायर विभाग ने कैश मिलने से किया इंकार; उधर SC कॉलेजियम ने ले लिया एक्शन

जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर गुरुवार को आग लगी थी। इस आग को बुझाने के दौरान दावा किया गया कि भारी मात्रा में कैश मिला है, इस आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी शुरू हो गई है।

दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। फायर विभाग ने कैश मिलने की बात से इंकार कर दिया है। आज ही सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस यशवंत वर्मा पर एक्शन लेने की बात कही है, जांच की बात कही है, अब फायर विभाग की ओर से कैश मिलने का इनकार करना इस केस में एक अलग ही मोड़ ले रहा है, क्योंकि इस कैश की बरामदगी आग बुझाने के दौरान ही हुई है।

End of Feed