देश

हम कोई कूड़ादान नहीं- जिस जज के घर पर मिला था भारी मात्रा में कैश, उनके इलाहाबाद ट्रांसफर से भड़का हाईकोर्ट बार एसोसिएशन

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने जस्टिस यशवंत वर्मा की इलाहाबाद हाईकोर्ट में वापसी का कड़ा विरोध किया है। यह फैसला उनके घर से बड़ी मात्रा में कैश बरामदगी के बाद आया है, जो उनके दिल्ली स्थित आवास से मिला है।

Image

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के घर से मिला था 15 करोड़ रुपया (फोटो- Delhi high court)

दिल्ली हाईकोर्ट में एक जज है, नाम है जस्टिस यशवंत वर्मा। जस्टिस यशवंत वर्मा इन दिनों सवालों के घेरे में हैं। उनके घर से करोड़ों का कैश मिला है, जिसके बाद उनका ट्रांसफर इलाहाबाद हाईकोर्ट कर दिया गया है। इस ट्रांसफर की खबर के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन भड़का हुआ है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने सख्त प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि वो कोई कुड़ेदान नहीं हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article