बनारस-अयोध्या से महाराष्ट्र के लिए कितने बजे चलेंगी नई अमृत भारत; कहां-कहां होगा स्टॉप, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Amrit Bharat Train: उत्तर प्रदेश से मुंबई और पुणे के लिए दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत कल से होने वाली है। ये ट्रेनें बनारस-हडपसर और अयोध्या-LTT रूट पर चलेंगी। आइए जानते हैं इनकी टाइमिंग और स्टॉपेज से जुड़ी पूरी जानकारी...

Amrit Bharat Train: भारतीय रेलवे के अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के बेड़े में दो और ट्रेनें जुड़ने वाली हैं। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि हमारे बेड़े में दो और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें (Amrit Bharat Express) शामिल हो रही हैं। जिन्हें पीएम नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।बता दें कि ये दोनों अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन बनारस से हडपसर (पुणे) और अयोध्या कैंट से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) रूट पर चलाई जाएंगी। इनमें अयोध्या-मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) साप्ताहिक ट्रेन है।

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन।

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन।

यूपी-महाराष्ट्र के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी

इन ट्रेनों के शुरू होने से तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के लोगों को फायदा मिलेगा। ये दोनों नई अमृतभारत एक्सप्रेस ट्रेनें उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच कनेक्टिविटी को विस्तार देंगी।इन्हें खास तौर पर आम और मध्यम वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर शुरू की जा रही हैं,ताकि कम खर्च में बेहतर और तेज यात्रा का अनुभव मिल सके। दोनों ट्रेनें यूपी के धार्मिक स्थलों से महाराष्ट्र के आर्थिक शहरों तक चलेंगी, जिससे धर्म और अर्थ दोनों को विस्तार मिलेगा।

End of Feed