मोस्ट वांटेड आतंकी भिंडरावाले के भतीजे लखबीर सिंह रोडे की पाकिस्तान में मौत, भाग गया था लाहौर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2023, 01:43 PM IST

आतंकी रोडे ‘इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन’ का सरगना था। 1985 में एयर इंडिया जेट पर बमबारी का आरोप खालिस्तान आतंकी लखबीर सिंह रोडे पर ही था।

Lakhbir Singh Rode Died: भारत के सर्वाधिक वांछित अपराधियों में शामिल खालिस्तानी आतंकवादी और जरनैल सिंह भिंडरावाले के भतीजे लखबीर सिंह रोडे की पाकिस्तान में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि खालिस्तानी अलगाववादी आंदोलन के पीछे 72 वर्षीय रोडे का दिमाग था। वह भिंडरावाले की मौत के बाद पाकिस्तान भाग गया था और लाहौर में बस गया था।

Lakhbir Rode

आतंकी लखबीर सिंह रोडे की पाकिस्तान में मौत

सोमवार को हुई मौत

अधिकारियों ने बताया कि माना जा रहा है कि उसकी मौत सोमवार को हुई। आतंकी रोडे ‘इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन’ का सरगना था। 1985 में एयर इंडिया जेट पर बमबारी का आरोप खालिस्तान आतंकी लखबीर सिंह रोडे पर ही था। उस पर जेट पर बमबारी करने की साजिश रचने का आरोप था।

End of Feed