नेपाल ने की चीन जैसी हरकत, 100 के नए नोट पर लिपुलेख, लिंपियाधुरा-कालापानी भारतीय क्षेत्र को अपना बताया

नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) के नए नोट पर पूर्व गवर्नर महाप्रसाद अधिकारी के हस्ताक्षर हैं। बैंक नोट पर जारी करने की तिथि 2081 बीएस अंकित है, जो गत वर्ष 2024 को दर्शाती है। तत्कालीन प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान, नेपाल ने मई 2020 में संसद के अनुमोदन के माध्यम से कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा क्षेत्रों को शामिल करते हुए मानचित्र को अद्यतन किया था।

NPR 100 banknote : पड़ोसी देश नेपाल ने एक बार फिर भारत को उकसाने वाली हरकत की है। अपने 100 रुपए के नए नोट में उसने देश का अपडेटेड मैप शामिल किया है। इस मैप में नेपाल ने लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी को अपना इलाका बताया है। दरअसल, ये तीनों क्षेत्र भारतीय हैं। नेपाल का यह नया नोट गुरुवार से चलन में आया। वहीं भारत ने इस कदम को ‘कृत्रिम विस्तार’ करार दिया है।

nepal

नेपाल ने भारतीय क्षेत्र को अपना बताया। तस्वीर-ANI

नक्शे पर 2020 में भी हुआ था विवाद

End of Feed