Nepal Flash Flood: नेपाल के त्रिशूली-I प्रोजेक्ट से सुरक्षित निकाले गए 63 भारतीय नागरिक, विदेश मंत्रालय ने जारी की सूची

Nepal Flash Flood: नेपाल में भयंकर फ्लैश फ्लड के बाद विदेश मंत्रालय (MEA) ने त्रिशूली-I प्रोजेक्ट से सुरक्षित निकाले गए 63 भारतीय नागरिकों के नाम जारी कर दिए हैं। भारत ने अब तक 47.5 टन आपातकालीन राहत सामग्री नेपाल भेजी है।

Nepal Flash Flood: नेपाल में भोटेकोशी और त्रिशूली नदी प्रणालियों में आई भीषण बाढ़ और तबाही के बीच विदेश मंत्रालय (MEA) ने त्रिशूली-I (Trishuli-I) परियोजना में काम कर रहे 63 भारतीय नागरिकों के सुरक्षित रेस्क्यू की पुष्टि करते हुए उनके नाम सार्वजनिक कर दिए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह सूची साझा की है। नेपाल में मूसलाधार बारिश और ग्लेशियर टूटने से आई इस अचानक बाढ़ में अब तक 350 लोगों से अधिक की मौत हो चुकी है, जबकि 900 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं।

nepal flash flood update

त्रिशूली प्रोजेक्ट से बचाए गए भारतीयों के नाम सार्वजनिक

84 भारतीयों का रेस्क्यू, 290 से संपर्क साधने की कोशिशें जारी

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी रात 8 बजे के अपडेट के अनुसार, त्रिशूली-I प्रोजेक्ट में काम कर रहे 63 भारतीय कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। तमिलनाडु से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 21 श्रद्धालुओं को भी सकुशल बचा लिया गया है। अब तक कुल 84 भारतीय नागरिकों का रेस्क्यू किया जा चुका है। प्रभावित इलाकों में लगभग 290 भारतीय नागरिकों से फिलहाल संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिनकी तलाश और सुरक्षा के लिए विदेश मंत्रालय लगातार प्रयास कर रहा है। नेपाल के विदेश मंत्रालय (MoFA) ने विदेशी नागरिकों की खोजबीन, सूचना सत्यापन और कांसुलर सहायता के लिए इमरजेंसी कंट्रोल रूम स्थापित किया है।

End of Feed