Nepal Helpline Number: नेपाल में बुधवार को आए अचानक बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। अबतक 162 लोगों के शव मिल चुके हैं, जबकि 844 लोग लापता हैं। नेपाल में लापता भारतीयों की संख्या 300 के करीब है। भारत के विभिन्न राज्यों से ये लोग नेपाल यात्रा पर गए हुए थे, जो अचानक आए बाढ़ में फंस गए हैं। कुछ से संपर्क स्थापित हो पाया है, कुछ लापता बताए जा रहे हैं। केरल, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम समेत कई राज्यों ने नेपाल में फंसे अपना नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। भारत सरकार ने भी नेपाल में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। आइए जानते हैं सभी राज्यों के हेल्पलाइन नंबर...
नेपाल में फंसे भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर यहां देखें
ये भी पढ़ें- Nepal Flash Flood: नेपाल में क्यों आई तबाही? अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने किया साफ; भूकंप नहीं, कुछ और है वजह
नेपाल में भारतीय दूतावास का हेल्पलाइन नंबर
नेपाल आपदा में फंसे भारतीयों के लिए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जो नेपाल स्थिति भारतीय दूतावास में उपलब्ध है। नेपाल स्थित भारतीय दूतावास: +977 985 131 6807, +977 970 910 7500, और +977 981 032 6117 पर संपर्क कर नागरिकों की जानकारी ली जा सकती है। ये सभी नंबर व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध हैं।
उत्तर प्रदेश के लिए हेल्पलाइन नंबर
उत्तर प्रदेश सरकार ने नेपाल में भारी बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं के कारण फंसे राज्य के नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1070 जारी किया है। राहत आयुक्त कार्यालय ने जानकारी और मदद के लिए भारतीय और नेपाली दूतावासों से संपर्क किया है।
उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर
उत्तराखंड सरकार ने नेपाल में फंसे अपने नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) ने प्रदेश के नागरिकों की सहायता के लिए ये हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि यदि उत्तराखंड का कोई नागरिक नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसा हुआ है या किसी व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी साझा करनी है, तो देहरादून स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। अधिकारियों के अनुसार, एसईओसी के 0135-2710334, 2710335, 2664314, 2664315, 2664316 और 8218867005 नंबरों के अलावा टोल-फ्री नंबर 1070 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
राजस्थान के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर
राजस्थान सरकार ने नेपाल की यात्रा कर रहे राज्य के लोगों की जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि नेपाल की यात्रा पर गए राजस्थान के किसी निवासी के संबंध में जानकारी या सहायता के लिए परिजन राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के टोल-फ्री नंबर 1070 और 112 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा 0141-2851960, 0141-2385776, 0141-2385777, 0141-2227296, 0141-2927392 और 0141-2227603 पर भी संपर्क किया जा सकता है। विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि संबंधित जानकारी आईपी नंबर 28888 या ई-मेल के माध्यम से भी साझा की जा सकती है।
सिक्किम के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर
सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SSDMA) ने नेपाल में फंसे अपने नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। सिक्किम वासी हेल्पलाइन नंबर-03592201145, 03592202461, 03592202256 पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं।
तेलंगाना के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर
नेपाल में बनी बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, तेलंगाना ने भी अपने नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। नेपाल गए तेलंगाना के तीर्थयात्रियों, पर्यटकों या अपने रिश्तेदारों से संपर्क न कर पाने वाले परिवार के लोग इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: वंदना: 9871999044, सी.एच. चक्रवर्ती: 9949351270, जी. रक्षित नाइक: 9618597969।
ओडिशा के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर
नेपाल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, ओडिशा के जो लोग मुश्किल में हैं, उन्हें जरूरी मदद पहुंचाने के लिए नई दिल्ली के ओडिशा निवास में 24x7 कंट्रोल रूम बनाया गया है। मोबाइल: +91-7428135044/ 8527580245; लैंडलाइन: 011-23012807: पर संपर्क कर सकते हैं।
पश्चिम बंगाल के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर
कोलकाता पुलिस ने नेपाल आपदा से जुड़ी जानकारी साझा करने और सहायता प्रदान करने के लिए एक डेडिकेटेड व्हाट्सएप हेल्पलाइन और आपातकालीन नंबर जारी किए हैं, जिसके तहत कोलकाता पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 18003455678 और व्हाट्सएप नंबर 9874902880, वेस्ट बंगाल पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 033-24793311 व 9147890181, डीजी कंट्रोल नंबर 9174890145 और भवानी भवन कंट्रोल रूम के नंबर 033 2479 4044 व 9147890146 पर संपर्क किया जा सकता है।
आंध्र प्रदेश के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर
नेपाल में फंसे आंध्र प्रदेश के लोगों की सहायता और जानकारी के समन्वय के लिए नई दिल्ली स्थित आंध्र प्रदेश भवन (AP Bhavan) में एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सहायता और जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: लैंडलाइन नंबर: 011-23384016 और 011-23387089, व्हाट्सएप नंबर: 9059824101
कर्नाटक के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर
कर्नाटक राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) ने नेपाल में फंसे अपना नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। कर्नाटक राज्य के नागरिक 1070 या 080-22253707 पर संपर्क करके जानकारी ले सकते हैं।
महाराष्ट्र के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर
महाराष्ट्र के नागरिक टोल-फ्री राज्य नियंत्रण कक्ष 1070, मोबाइल नंबर +91-9321587143 और ई-मेल controlroom@maharashtra.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।
केरल के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर
केरल के जो नागरिक नेपाल में फंसे हैं, उनके लिए सरकार ने 9447111844 और 9737132147 नंबर जारी किए गए हैं।
