नेहा सिंह राठौर पर केस दर्ज, सीधी पेशाब कांड पर सोशल मीडिया में किया है पोस्ट, BJP नेता ने की शिकायत

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jul 7, 2023, 05:02 PM IST

Neha Singh Rathore News : BJP अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी सूरज खरे का कहना है कि इस पोस्ट में आरोपी को आरएसएस की गणवेश में दिखाया गया। भाजपा नेता की शिकायत पर नेहा के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (ए) के तहत भोपाल के हबीबगंज थाने में मामला दर्ज किया है।

Neha Singh Rathore : सीधी के पेशाब कांड पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। गायिका पर यह एफआईआर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता की शिकायत पर दर्ज हुई है। सिंगर की ओर से पोस्ट की गई इस तस्वीर में एक अर्ध नग्न व्यक्ति को व्यक्ति पर पेशाब करते दिखाया गया है। पेशाब करने वाला व्यक्ति आधी बाह की सफेद कमीज, सिर पर काली टोपी पहने हुए है जबकि उसका खाकी पैंट उसके बगल में नीचे पड़ा हुआ है। दरअसल, नेहा ने यह विवादित पोस्ट अपने नए गाने 'MP में का बा?' के रिलीज से पहले किया है।

neha singh

भोजपुरी गायिका नेहा सिंह पर भोपाल में केस दर्ज।

हबीबगंज थाने में केस दर्ज

BJP अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी सूरज खरे का कहना है कि इस पोस्ट में आरोपी को आरएसएस की गणवेश में दिखाया गया। भाजपा नेता की शिकायत पर नेहा के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (ए) के तहत भोपाल के हबीबगंज थाने में मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज हुआ है। इस संबंध में नेहा सिंह राठौर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

End of Feed