'NEET में पैसे दो, पेपर लो का खेल हुआ है, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच', कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की मांग

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 13, 2024, 06:07 PM IST

NEET-UG scandal: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि नीट में केवल ग्रेस अंकों की समस्या नहीं थी। नीट को लेकर उन्होंने कहा कि धांधली हुई है, पेपर लीक हुए हैं, भ्रष्टाचार हुआ है। नीट में बैठे 24 लाख छात्र-छात्राओं का भविष्य मोदी सरकार के कारनामों से दांव पर लग गया है।

NEET-UG scandal: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि नीट में भ्रष्टाचार और धांधली की गई है। नीट में 'पैसे दो, पेपर लो' का गलत खेल हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नीट का प्रश्न पत्र लीक हुआ था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि नीट में केवल ग्रेस अंकों की समस्या नहीं थी। नीट को लेकर उन्होंने कहा कि धांधली हुई है, पेपर लीक हुए हैं, भ्रष्टाचार हुआ है। नीट में बैठे 24 लाख छात्र-छात्राओं का भविष्य मोदी सरकार के कारनामों से दांव पर लग गया है। एग्जाम और कोचिंग सेंटर का एक गठजोड़ बन चुका है, जिसमें 'पैसे दो, पेपर लो' का खेल खेला जा रहा है।

Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे।

छात्रों का साल बर्बाद होने से बचाया जाए-खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के कंधों पर अपनी कारगुजारियों का दारोमदार रखकर, अपनी जवाबदेही से पीछा नहीं छुड़ा सकती। पूरे नीट घोटाले में कांग्रेस पार्टी सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक निष्पक्ष जांच की मांग करती है। जांच के बाद दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और लाखों छात्र-छात्राओं को मुआवजा देकर उनका साल बर्बाद होने से बचाया जाए।

End of Feed