NEET Paper Leak Case: पहली ही सुनवाई में CBI की गैरहाजिरी, फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने 3 अगस्त तक टाली सुनवाई

नीट-यूजी पेपर लीक मामले की सुनवाई के लिए राउज एवेन्यू स्थित विशेष फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सोमवार को पहली सुनवाई टल गई, क्योंकि सीबीआई की ओर से कोई वकील अदालत में पेश नहीं हुआ। स्पेशल जज अनु ग्रोवर बालीगा ने मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त तय करते हुए सरकारी वकील की नियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इससे पहले मामले के 13 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 6 अगस्त तक बढ़ाई जा चुकी है, जबकि एक आरोपी डॉक्टर की जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी।

नीट यूजी पेपर लीक मामले की सुनवाई के लिए बनाई गई विशेष फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सोमवार को पहली ही सुनवाई टल गई। बता दें कि ये सुनवाई राउज एवेन्यू स्थित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में हुई। दरअसल, सुनवाई टलने की वजह यह रही कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से कोई वकील अदालत में पेश नहीं हुआ।

cbi

राउज एवेन्यू फास्ट-ट्रैक कोर्ट में पहली सुनवाई स्थगित, CBI का वकील नहीं पहुंचा। AI IMAGE

यह मामला स्पेशल जज अनु ग्रोवर बालीगा की अदालत में दो आरोपियों दिनेश बिवाल और विकास बिवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था। अदालत ने सुबह 10 बजकर 45 मिनट तक सीबीआई की ओर से किसी के उपस्थित न होने पर नाराजगी जताई।

End of Feed