राहुल गांधी के नेतृत्व में बस से राजघाट निकले विपक्षी सांसद, दिल्ली में भारी पुलिस तैनात, कई रास्ते बंद

NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी है। इस बीच राहुल गांधी के नेतृत्व में INDIA गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना हुए। दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विपक्ष संसद से लेकर सड़क तक केंद्र सरकार को घेरते हुए पेपर लीक मामले पर जवाब और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

NEET पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट जारी है। इधर नई दिल्ली में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में INDIA गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना हो गए हैं। सभी सांसद राहुल गांधी के आवास से बसों में सवार होकर निकले। इससे पहले राहुल गांधी ने सभी लोकसभा सांसदों की बैठक बुलाई थी।

rahul gandhi in rajghat

राजघाट के लिए रवाना हुए INDIA गठबंधन के सांसद

उनके आवास के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे। इस बीच CJP आंदोलन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ITO से राजघाट तक भारी पुलिस और पैरामिलिट्री बल तैनात किया गया है। कई जगह बैरिकेडिंग की गई है और यातायात को डायवर्ट किया गया है।

End of Feed