NEET Paper Leak: संसदीय समिति ने पेपर लीक पर उठाया बड़ा कदम, NTA अध्यक्ष को किया तलब

NEET Paper Leak: नीट-यूजी 2026 पेपर लीक को लेकर इस समय पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। इस बीच मामले में संसद की शिक्षा मामलों की समिति ने बड़ा कदम उठाया है। समिति ने एनटीए के अध्यक्ष को तलब किया है।

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। इस मामले में विपक्ष और छात्रों के लगातार चल रहे विरोध के बीच संसद की शिक्षा मामलों की समिति ने बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने इस मामले में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के अध्यक्ष प्रदीप कुमार जोशी को तलब किया है। समिति ने उनसे नीट-यूजी पेपर लीक 2026 की जांच को लेकर जानकारी मांगी है।

nta paper leak

नीट पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई | Representational image

राज्यसभा सचिवालय ने जारी किया नोटिस

इसे लेकर राज्यसभा सचिवालय की ओर से नोटिस भी जारी हो गया है। इसके मुताबिक 21 मई 2026 को संसद की शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी विभागीय स्थायी समिति की बैठक संसद भवन एनेक्सी एक्सटेंशन में आयोजित होगी। इसमें NEET-UG पेपर लीक 2026 की जांच पर विस्तार से चर्चा होगी।

End of Feed